BIHAR POLITICS
हमलोग समय से पहले बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए तैयार हैं--CM नीतीश
BIHAR POLITICS :-बिहार की नीतीश सरकार समय से पहले भी चुनाव के लिए तैयार है.ये बाते खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब देत हुए कही है.इसके साथ ही उन्हौने बिहार के विकास समेत अनेक मुद्दे पर अपनी राय रखी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्रियों के साथ स्व. राम गुलाम की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.आज से शुरू हुई संसद के विशेष सत्र के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि यह देखना होगा कि इस विशेष सत्र में क्या कुछ विषय लाया जाता है.वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार में समय से पहले चुनाव के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहतें हैं. हम तो चाहते हैं कि देश में भी समय से पहले चुनाव हो जाएं.भारत सरकर चाहे तो ऐसा कर सकती है.हम लोग हर समय चुनाव के लिये तैयार रहते है.
उन्होंने एकबार फिर कहा कि INDIA गठबंधन मज़बूती से काम कर रहा है.बिहार सरकार पर सवाल उठये जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार में जो काम किया है. वे सभी जानते हैं मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मीडिया आजकल स्वतंत्र नहीं है. लेकिन हम सबने कहा है कि हम सब आयेंगे तो मीडिया को भी आज़ाद करेंगे.
हमारा काम बोलता है.वहीं आगे के सवाल पर कहा कि अब डिप्टी सीएम तेजस्वी जवाब देंगे और फिर उन्हौने तेजस्वी यादव को आगे कर दिया.तेजस्वी यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूत है और हमलोग मीडिया को भी पूरी तरह से आजाद करायेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।