Live

BIHAR POLITICS

नीतीश कैबिनेट के विस्तार और विभाग बंटवारे मे देरी पर पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग,जानें किसने क्या कहा...

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के नेता के रूप में 28 जनवरी को ही सीएम पद की शपथ ली है.उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी थी.शपथ के 5 दिन के बाद भी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कोई तिथि तय नहीं हुई है.इस वजह से विपक्षी आरजेडी समेत महागठबंधन के अन्य दल एनडीए की नीतीश सरकार पर हमलावर हैं वहीं बीजेपी और जेडीयू पलटवार करते हुए कह रही है कि आरजेडी जैसी पार्टी को ये सवाल करने का अधिकार ही नहीं है.


नीतीश की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी विधायक भाई बीरेन्द्र ने कहा कि बजट सत्र के तारीख़ में लगातार हो रहे फेरबदल से लगता है कि इस सरकार में ऑल इज वेल की स्थिति नहीं है.बहुमत साबित होने से पहले ही बड़ा खेला हो सकता है.जेडीयू के कई विधायक नीतीश कुमार से नाराज़ हैं और वे विधान सभा में अपनी नाराज़गी दिखायेंगे.


भाई बीरेन्द्र ने आगे कहा कि सरकार में बीजेपी जेडीयू समेत अन्य दलों के बीच आपसी लड़ाई बढ़ गई है जिसकी वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है.मंत्रालय लेने के लिए गुटबाज़ी हो रही है.मंत्रिमंडल विस्तार और विभाग बंटवारे मे विलंब पर मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि सबकुछ स्मूथली चल रहा है.कहीं कोई परेशानी नहीं है.तय समय पर सबकुछ हो जाएगा.नियम क़ानून के साथ ही काम होते हैं..


बताते चलें कि 28 जनवरी को सीएम नीतीश के साथ ही डिप्टी सीएम के पद पर सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा,मंत्री पद पर प्रेम कुमार,विजय चौधरी,वीरेन्द्र यादव,श्रवण कुमार,सुमित सिंह और संतोष कुमार सुमन ने शपथ ली थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें