SUPER SUNDAY
चंद घंटे का इंतजार,बिहार में फिर से नीतीश-बीजेपी की सरकार..
patna:- सियासी उठापटक के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा तय हुआ है.आज वे दोपहर बाद पटना पहुंचेगे और शाम में लौट जायेंगे.
उनके इस दौरे से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम में नीतीश कुमार नौंवीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ ले लेगें.नड्डा के साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार आ सकते हैं क्योंकि उन्हौने तेलंगाना का अपना आज का दौरा रद्द कर दिया है.मिली जानकारी के अनुसार जमुई सांसद और लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासनवान भी आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं और ये संभव है कि वे भी नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेगें.
बताते चलें कि आज बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदलने वाली है.आब से कुछ देर बाद बीजेपी के आलाधिकारियों की बैठक होने वाली है,जिसमें नीतीश को को सर्थन देनो के लेकर अंतिम फैसला और सरकार में शामिल होने वाला डिप्टी सीएम एवं मंत्रियों के नाम को फाइनल किया जायेगा.बीजेपी ने कल ही विधानमंडल दल की बैठक बुलायी थी ,पर इस बैठक मे हुए फैसले को अभी सार्वजनिक नहीं कर रही है. वहीं सुबह 10 बजे सीएम आवास में जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गयी है.संभव है कि जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में बीजेपी के भी विधायक भी शामिल हों और उसी बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए गठबंधन के नेता के रूप मे चुना जाय.इसके बाद नीतीश कुमार एनडीए नेताओं के साथ राजभवन जायेंगे और महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देते हुए एनडीए के नेता के रूप में सरकार बनाने का दावा करेंगे और संभव है कि आज शाम वे नौंवी बार मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेंगे.
वहीं महागठबंधन के सहयोगी आरजेडी ने कल ही बैठक कर अपनी रणनीति तय कर ली है और किसी तरह का फैसला लेने के लिए लालू यादव को अधिकृत कर दिया है.सरकार बदलने की तस्वीर साफ होने के बावजूद लालू यादव ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेने से इंकार करते हुए आरजेडी कोटे के किसी भी मंत्री को इस्तीफा देने से मना किया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।