Live

वाहनों की लगी लंबी कतार

नाबालिग युवती की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : दुमका में बीते दिनों दिग्घी ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था. आज घटना के विरोध में दुमका में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रखा है. श्री अमरा चौक पर बंद समर्थकों ने सभी वाहनों को रोका है. सड़कों पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है.

आक्रोशित लोगों का कहना है कि नाबालिग की हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और मृतका के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिग्घी ओपी थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था. मामले में आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. रविवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें