Live

वोटिंग से पहले थर्राया सिवान

चेयरमैन प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली, जानें क्या है मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

सिवान : खबर है सिवान से जहां बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। जानकारी मिल रही है कि चेयरमैन प्रत्याशी चंद्रावती देवी के पुत्र को कुछ युवकों ने गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला सिवान के आंदर थाना इलाके का है जहां आंडर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशी चंद्रावती देवी के पुत्र को कुछ युवकों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि चंद्रावती देवी के पुत्र पर्ची बांट रहे थे उसी दौरान विवाद हो गया जिसके कारण कुछ लोगों ने इन्हें पैर में गोली मार दी। आनन-फानन में इन्हें सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें