Live

BREAKING

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 57.70% हुआ मतदान, इस इलाके में हुई बंपर वोटिंग

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEW DELHI : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गयी है। शाम 6 बजे तक मतदान का वक्त था लिहाजा जो मतदाता बूथों पर कतार में लगे हैं, अब सिर्फ उनके ही वोट डाले जा रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ है।

दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां सबसे ज्यादा 63.83% मतदान हुआ है। मतदान के दौरान वोटर्स में काफी उत्साह देखने को मिला। आम से लेकर खास तक बूथों पर जाकर वोट कास्ट किए। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी ने भी वोट डाले। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया गांधी और पति- बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें