विवाहिता ने किया सुसाइड
दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित, ससुराल पक्ष फरार
बगहा :खबर बगहा के परसा गांव से है जहां एक विवाहिता ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। जानकारी मिल रही है कि कुछ दिनों से उसके ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची बगहा नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।मृत महिला के परिजनों का सीधा आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और उसे जान से मारकर पंखे से लटका दिया।
आपको बताते कि नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे के कार्यवाही में जुट गई है
वहीं इस धटना को अंजाम देने के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार हो गए है।बगहा पुलिस ने मामले के छानबीन में जुटी हुई है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।