विष्णु अग्रवाल आज नहीं पहुंचे ED ऑफिस
ED को मेल पर दिया बीमारी का हवाला, फिर से जारी हो सकता है समन
रांची : कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज ईडी दफ्तर नहीं पहुंच पाये. ईडी आज पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था. जानकारी के अनुसार बीमार होने की वजह से विष्णु अग्रवाल ईडी के सामने उपस्थित नहीं हो सके. ईडी उन्हें फिर से समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलायेगा.
ईडी ने विष्णु अग्रवाल को पुगड़ू की जमीन से जुड़े सभी कागजात और उससे की गई पेमेंट का ब्यौरा लेकर बुलाया था. इससे पहले भी विष्णु अग्रवाल पूछताछ के लिए दो बार ईडी कार्यालय में हाजिरी लगा चुके हैं. उन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन खरीदने का आरोप है.
गौरतलब है विगत दिनों फर्जी दस्तावेज के आधार पर चेशायर होम रोड की जमीन बेचने के आरोप में राजेश राय और भरत प्रसाद गिरफ्तार हो चुके हैं. इस जमीन को बेचने के लिए इम्तियाज और भरत प्रसाद ने फर्जी मालिक राजेश राय से पावर ऑफ अटॉर्नी ली थी.
इम्तियाज को सेना के कब्जेवाली भूमि की खरीद बिक्री मामले में अरेस्ट किया जा चुका है. चेशायर होम रोड स्थित जमीन की खरीद-बिक्री मामले में पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश कीभी महत्वपूर्ण भूमिका है. वह भी अवैध खनन में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में जेल में है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।