Live

वीरेंद्र राम 5 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर

ED के विशेष अदालत में पेश होने के बाद चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को भेजा गया होटवार जेल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम का आज ईडी कोर्ट में पेशी हुई. ईडी कोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को 5 दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है. ईडी के अधिकारियों ने चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की गयी. लेकिन अदालत ने वीरेन्द्र राम को 5 दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए अनुमति दी है. ईडी कोर्ट में पेशी के बाद चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को होटवाल जेल भेजा गया है.


ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने ट्रांजिट रिमांड के लिए 10 दिनों का समय मांगा. लेकिन ईडी कोर्ट में जज प्रभात कुमार ने 5 दिनों का समय दिया. अब ईडी वीरेन्द्र राम से कल से 5 दिनों तक लगातार पूछताछ करेगी.

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को देर रात गिरफ्तार करने के बाद आज सुबह उनका मेडिकल कराया गया. मेडिकल कराए जाने के बाद ईडी के अधिकारी उन्हें वापस ईडी दफ्तर लेकर पहुंचे.

लगभग 36 घंटे के पूछताछ के बाद ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी कार्यालय से ईडी कोर्ट के लिए सुरक्षा के साथ ले जाया गया. कोट ले जाने से पहले चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी की गई.

आपको बता दें कि वीरेंद्र राम के करीब 24 ठिकानों पर 36 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी के बाद ईडी को कई अहम सबूत मिले हैं. लगभग 125 करोड़ की चल अचल संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं. वहीं सोने और हीरे के जवाहरात समेत कई महंगी गाड़ियां ईडी को हाथ लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राम के कई रसूखदारों के साथ संबंध रहे हैं. मुख्य अभियंता पर अपने पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप ईडी द्वारा लगाया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें