BREAKING
बगावत पर उतरे JDU नेता आरसीपी सिंह, क्या भाजपा में होंगे शामिल, राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज
PATNA - देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जदयू को एक बड़ा झटका लगने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पार्टी से बगावत करने का मूड बना चुके हैं। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया है। हालांकि अभी तक आरसीपी सिंह की ओर से कोई औपचारिक घोषणाएं नहीं की गई है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया में आरसीपी सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि हैदराबाद में आयोजित भाजपा कार्यकारणी की बैठक का बताया जा रहा है। हलांकि तस्वीर मीटिंग की नहीं है बल्कि बाहर की है। भाजपा नेताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वैसे संभव है कि हैदराबाद में आरसीपी किसी अन्य आयोजन में पहुंचे हो और इसी बीच अनायास भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो गई हो और उनका स्वागत किया गया हो। मगर इतना तो साफ है कि आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है।
बताते चले कि इन दिनों राज्य सभा नहीं भेजे जाने के कारण आरसीपी सिंह जदयू से नाराज बताए जा रहे हैं। समय—समय पर उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य जदयू नेताओं की ओर से उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही नीतीश के हनुमान कहे जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा था कि मेरा नाम है रामचंद्र। मैं किसी का हनुमान नहीं हूं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।