'महागठबंधन की बनेगी सरकार..मैं बनूंगा डिप्टी सीएम'
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भरी हुंकार, बोली कांग्रेस- बाद में तय होगा पद, BJP ने कहा : सपने देखना छोड़ दें
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख़ें नजदीक आने के बाद सूबे की सभी सियासी पार्टियां अपनी गोटी सेट करने की जुगत में जुट गयी हैं। इन सबके बीच विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है और कहा कि इसबार महागठबंधन की सरकार बनेगी और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा।
'महागठबंधन की बनेगी सरकार..मैं बनूंगा डिप्टी सीएम'
पटना के मसौढ़ी में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने ये बयान दिया है। उन्होंने खुद को उपमुख्यमंत्री घोषित कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। साथ ही सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन के सामने बड़ी डिमांड भी रख दी है।
बोली कांग्रेस- बाद में तय होगा पद
वहीं, मुकेश सहनी के इस बयान के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ने लगा है। महागठबंधन की दूसरी घटक पार्टी कांग्रेस ने दो टूक अंदाज में कहा है कि ये सब बातें बाद में आपस में मिलकर बैठकर तय की जाएंगी। पार्टी प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि 'हर समाज के लोग बिहार में महागठबंधन से उम्मीद लगाकर बैठे हैं। लोगों को पता है कि महागठबंधन ही उनको बेसिक सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है।'
BJP ने कहा : सपने देखना छोड़ दें
वहीं, मुकेश सहनी के बयान पर बिहार बीजेपी ने तीखा हमला किया है और कहा है कि 'महागठबंधन के नेता सपना देख रहे हैं। अभी प्रत्याशियों के नाम भी नहीं तय है। कौन चुनाव लड़ेगा-कौन नहीं, यह भी पता नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का पद आपस में बांट रहे हैं।' 'सपने देखना बंद कीजिए और सही मायने में जनता की सेवा करने में जुट जाइए, तभी जाकर कल्याण होगा।'
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।