Live

Paris Olympic 2024

विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले हुईं बाहर, पदक की उम्मीद लगाए भारतीयों का टूटा सपना

P
Prasoon Pandeyलेखक

Paris Olympic 2024 :पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए दुखद खबर सामने आ रही है कि महिला फ्री स्टाइल 50 किग्रा वर्ग में विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही थीं। इससे पहले भारतीय पहलवान 53 किग्रा में खेलती थी। आज सुबह गोल्‍ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में वह अयोग्य घोषित कर दी गई।

50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला फ्री स्टाइल 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इससे भारत के ओलंप‍िक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। उनका वजन 50 किलो ग्राम से अधिक पाया गया है।

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इसके साथ ही वह फाइनल में पहुंच गई थीं और देश के लिए एक मेडल पक्‍का कर लिया था लेकिन बुधवार को भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस खबर के सामने आने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है और कहा है कि विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता, जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ ने भी खेद जताया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें