Hindi News / बजरंग बली का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, एक्टर को देख फैंस उत्साहित

महावीर मंदिर पहुंचे 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित : बजरंग बली का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, एक्टर को देख फैंस उत्साहित

Edited By:  |
Reported By:
vikrant messi ne patna ke mahavir mandir me tekja mattha, bhagwaan ka liya aasherwad

पटना : बॉलीवुड एक्टर और मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित यानि कि विक्रांत मेसी अपनी अपकमिंग फिल्म '12वीं फेल' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर के अंदर अचानक ही बॉलीवुड एक्टर को देख सभी भक्त उत्साहित हो गए और उनकी एक झलक अपने मोबाइल में कैद करने लगे।

विधु विनोद चोपड़ा की विक्रांत मैसी स्टारर मच अवेटेड फिल्म '12वीं फेल' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब फिल्म के प्रमोशन के लिए लीड एक्टर यानी 'मिर्जापुर' के बबलू पंडित बिहार के पटना में अपने फैंस से मिलने पहुंचे हैं साथ ही फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं।इस फिल्म में विक्रांत मेसी का किरदार मन लगाकर पढ़ना चाहता था क्योंकि उसका सपना IAS बनने का था, लेकिन पिता की न्याय की लड़ाई में बबलू का पढ़ लिख कर कुछ बनने का सपना, एक सपना ही बनकर रह जाता है।

हालाँकि, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म की कहानी बहुत सारे ऐसे बच्चों की है जो IAS और IPS बनने का सपना लेकर चलते हैं और उसमे मिली हार से खुदको टूटने की जगह और मजबूत कर रीस्टार्ट करते हैं। 12वीं फेल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है जो इसे खास बनाती है।

देखिये खास फोटो-