विजय माल्या को जबरदस्त झटका
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने किया केस लड़ने से इंकार
PATNA- जाने-माने कारोबारी और किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को जबरदस्त झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में वकील ने उनका केस लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। आसान भाषा में कहा जाए तो उनके वकील अब उनके लिए केस नहीं लड़ना चाहते हैं। इंकार करने वाले वकील का कहना है कि विजय माल्या भ्रष्टाचार मामले में भारत छोड़कर भागे हुए हैं। उनका कोई अता-पता नहीं है। ऐसे में कोई कैसे उनके लिए जिरह कर सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक के साथ विजय मामला का लेन—देन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला 2017 का बताया जाता है। ईसी अग्रवाल नामक वकील उनका केस लड़ता है। इसी बीच ना जाने क्या हुआ कि उन्होंने केस लड़ने से साफ इनकार कर दिया।
जस्टिस चंद्रचूड़ और हिमा कोहली के सामने इंकार करते हुए वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल विजय मालिया का कोई अता पता नहीं है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वे अभी ब्रिटेन में हैं। कहां रहते हैं और क्या करते हैं कुछ भी नहीं पता। मेरा उनसे कोई बातचीत नहीं है। मुझे सिर्फ उनका मेल एड्रेस पता है। मैं उनका फोन नंबर तक नहीं जानता।
ऐसी परिस्थिति में मुझे इस केस से छुटकारा दिया जाए। कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने वकील ईसी अग्रवाल की विनती को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उनसे कहा है कि कि आपके पास विजय माल्या से संबंधित जो भी जानकारी हो उसे रजिस्टर्ड करवा दीजिए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।