Live

Bihar News

विजय चौधरी ने शिक्षा मंत्री का किया पदभार ग्रहण, KK Pathak समेत कई अधिकारियों ने किया स्वागत

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी विजय चौधरी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया। मंगलवार को विजय चौधरी अपने दफ्तर पहुंचे, जहां शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

केके पाठक समेत कई अधिकारियों ने किया स्वागत

इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का स्वागत किया। अपर मुख्य सचिव केके पाठक के साथ उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रो. रेखा कुमारी, सतीश चंद्र झा ने मुलाक़ात की।

आपको बता दें कि विजय चौधरी इससे पहले साल 2020 में भी NDA की सरकार के दौरान शिक्षा मंत्री बने थे। हालांकि, अगस्त 2022 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रो. चंद्रशेखर यादव को शिक्षा मंत्री बनाया गया था। शिक्षा मंत्री रहते प्रो. चंद्रशेखर का अपर मुख्य सचिव केके पाठक से खूब विवाद हुआ था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें