Live

विधायक अंबा प्रसाद ने की धनरोपनी

कहा, किसानों के बीच रहने का सुख कहीं और नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने स्थानीय महिलाओं के साथ धान रोपाई की. विधायक अंबा प्रसाद ने ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद ग्राम महूदी पहुंची थी. वहां से लौटते समय अचानक उनकी नजर खेतों में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी. इसके बाद विधायक ने माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं के साथ धान के पौधों की रोपाई की.

बता दें कि विधायक अंबा प्रसाद अक्सर किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही है. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि किसान और उनके लहलहाते खेत,कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,उप प्रमुख बचनदेव कुमार,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार,दशरथ महतो,बिंदु दांगी,दामोदर मेहता,सुरेश महतो,प्रेमचंद महतो,सहेस महतो,दशरथ महतो,दिनेश्वर पासवान,निरंजन कुमार समेत कई महिला व पुरुष मौजूद थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें