Hindi News / पिस्टल लहराकर महिलाओं को धमकाया, हुआ अरेस्ट

VIDEO VIRAL : पिस्टल लहराकर महिलाओं को धमकाया, हुआ अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
VIDEO VIRAL

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे आप देख सकते हैं कि कैसे एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर महिलाओं को धमकाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान युवक महिलाओं को भद्दी भद्दी गलियां भी दे रहा है। हालाँकि पीड़ित महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है।

मामला मुंगेर के मुफसिल थाना क्षेत्र चौड़ान गांव का बताया जा रहा है जहां बाल्मिकी चौधरी की पत्नी विभा देवी को पड़ोस में ही रहने वाले युवक संतोष चौधरी के द्वारा पिस्टल का रौब दिखाकर धामी दिया जा रहा है। साथ ही गाली गलौज भी किया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित महिला विभा देवी ने मुफसिल थाना में लिखित आवेदन दिया जिसमे बताया गया की के जब वह घर पे अकेली थी तो संतोष चौधरी के द्वारा हाथ में पिस्टल ले उसे केस उठाने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया ।

वहीँ पीड़िता के द्वारा अब पुलिस में शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि की वायरल वीडियो में दिख रहा देशी पिस्तौल को पुलिस बरामद नहीं एक पाई है।