Live

वीडियो काल पर हसीना !

व्यवसायी हुआ लट्टू, मिली धमकी तो रह गया सन्न

A
ASHISH KUMARलेखक

शेखपुरा : सीधे सादे लोगों को वीडियो कॉलिंग कर अपने हुस्न के जाल में फांसने का सिलसिला दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह गैंग आये दिन बड़े बड़े लोगों को अपना शिकार बनाता आ रहा है। ताजा मामला सामने आ रहा है शेखपुरा से जहां एक व्यवसायी इन हसीनाओं के चुंगल में फंस गया और अब इस गैंग के द्वारा ब्लैकमेल हो रहा है।

मामला शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र का है जहाँ एक व्‍यवसायी से वीडियो चैटिंग के जरिए हसीनाओं के जाल में फंस गया। वीडियो कॉल आते ही हसीना पहले तो अपनी मादक अदाओं से व्यवसायी को रिझाने में कामयाब हो गई। युवती ने कामोत्‍तेजक अदाओं से धीरे-धीरे व्यवसायी को अपने प्रभाव में लिया। इसके बाद दोनों ओर से कपड़े उतारे जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

आने वाले संकट से बेखबर व्‍यवसायी युवती की बातों में इस कदर मशगूल हो गया कि उसे किसी चीज की परवाह नहीं रह गई। सारी हरकत की रिकार्डिंग युवती और उसके गैंग ने कर ली। कुछ दिनों तक यह काम होता रहा। व्‍यवसायी तो जैसे सातवें आसमान पर थे। इसी दौरान अश्‍लील हरकत करते हुए स्‍क्रीन शाट और रिकार्डिंग गैंग के द्वारा ली गई। और फिर इसके बाद शुरू हुआ है ब्‍लैकमेल का सिलसिला जिसमे व्‍यवसायी इनकी इस जाल में बुरी तरह फंस गया।

जिसके बाद गैंग ने व्यवसायी को एक के बाद एक कई अश्लील तस्वीर और वीडियो भेज कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। साथ ही पैसे ना भेजने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दे दी। वहीँ अब व्यवसायी अपनी पारिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए गैंग के सदस्यों से बख्स देने की गुहार लगाने लगा लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। शुरू में तो व्‍यवसायी चुप चाप गैंग को पैसे देता रहा लेकिन एक दिन हिम्मत जुटाकर थाने में मौखिक रूप से इसकी सूचना दी। जब पुलिस ने लिखित शिकायत की बात की तो फिर व्यवसायी को एक बार फिर बदनामी का डर सताने लगा और मामला दर्ज करने से पीछे हट गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें