Live

Bihar

जमीन खरीद-बिक्री के नाम करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर दंपति गिरफ्तार, कटिहार पुलिस ने मुंबई से किया अरेस्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :कटिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपये ठग कर भागने वाला शातिर ठग दंपति को गिरफ्तार किया है। कटिहार जिले में जमीन की खरीद- बिक्री के नाम पर एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपये ठग कर भागने वाला नारायण मल्लिक और उसकी पत्नी अदिति मल्लिक अब पुलिस की गिरफ्त में है। मुफस्सिल थाना, सहायक थाना और नगर थाना के अलावा अन्य थानों में इनके खिलाफ मामला दर्ज है।

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिजीत कुमार सिंह बताया कि जमीन के कारोबार से जुड़े नारायण अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा कर लोगों को जमीन दिलाने के लिए एग्रीमेंट करते थे और मोटी रकम ले लेते थे। इसके बाद टालमटोल का सिलसिला शुरू हो जाता था। जब इसके शिकार हुए लोग पुलिस का दरवाजा खटखटाने लगे, तब करोड़ों रुपये लेकर नारायण मल्लिक मुंबई भाग गए।

पुलिस ने एसआईटी गठित कर मुंबई से उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नारायण मलिक और उनकी पत्नी अदिति मलिक सहायक थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के रहने वाले हैं। वहीं, इस मामले को लेकर ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि कटिहार पुलिस ने शानदार काम किया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें