Live

विभागीय लापरवाही में फंसे डॉक्टर संजीव

एक महीने के अंदर दूसरी बार हुआ स्थान्तरण, डॉ. संजीव कुमार एक बार फिर सदर अस्पताल में करेंगे पदभार ग्रहण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : डॉ. संजीव कुमार को एक बार फिर से सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया. इससे पहले उन्हें बाघमारा उपस्वास्थ्य केंद्र में स्थान्तरण किया गया था. आज एक बार फिर उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के पद पर स्थानान्तरित किया है. एक-दो दिनों में वे उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे.

सिविल सर्जन डॉoआलोक विश्वकर्मा ने इससे पहले भी अक्टूबर2022में डॉक्टर संजीव कुमार को कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया था. जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव की वजह से अस्पताल के अधिकारियों में खींचातानी हो रही थी. जिस कारण डॉक्‍टर संजीव कुमार ने अस्पताल में आंतरिक कलह का आरोप लगाकर उपाधीक्षक के पदभार से इस्तीफा दे दिया था.

आखिर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा डॉक्टर संजीव कुमार पर ही क्यों मेहरबान है. पिछले दो माह में डॉ. संजीव कुमार की स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 पत्रांक जारी किया गया है. सूत्रों के अनुसार डॉ. संजीव कुमार को फिर से सदर अस्पताल के उपाधीक्षक बनाने से फिर से आंतरिक कलह होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. अब यह देखना है कि स्वास्थ्य विभाग आंतरिक कलह को फिर से कैसे सुलहनामा कराएंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें