Live

ICC टी20 रैंकिंग

वरुण चक्रवर्ती ने मारी बड़ी छलांग, पहली बार हुए टॉप 10 में शामिल, जानिए कौन गेंदबाज बना नंबर 1

P
Prasoon Pandeyलेखक

ICC T20 Ranking :भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ICC की ताजा टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल मारी है। वह 25 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर शीर्ष स्थान पर पहुंचे लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज लेग स्पिनर आदिल राशिद ने एक बार फिर नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

आदिल राशिद को उनके हालिया शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। राजकोट में 28 जनवरी को भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस किफायती गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड को 26 रनों से जीत मिली और पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।

राशिद पिछले साल भी ज्यादातर समय टी20 रैंकिंग में टॉप पर रहे थे। हालांकि, क्रिसमस से ठीक पहले वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। लेकिन अब बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इंग्लिश स्पिनर ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार ने भारतीय क्रिकेट फैंस को उत्साहित कर दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें