Live

वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

हिरण का शिकार करने के आरोप में औजार के साथ 2 शख्स गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबररामगढ़ से जहां जिले के पतरातू वन क्षेत्र में हिरण का शिकार करने के आरोप में औजार के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

पतरातू वनक्षेत्र के पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग बरतुआ में हिरण का शिकार करने की तैयारी कर रहे हैं. इस आलोक में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में पता चला कि हिरण का शिकार कर नारायण सिंह के घर में उसे काटा जा रहा है.

घटना स्थल से नारायण सिंह और रतन महतो को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग की टीम ने घटना स्थल से कुल्हाड़ी और काटने का औजार,बाल्टी और लोटा बरामद किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें