Live

वन विभाग का दफ्तर चकनाचूर

वनवासी महिला की मौत पर हंगामा, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : खबर है रोहतास जिले से जहां वन विभाग के कार्यालय पर जनजातीय लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है। इस बवाल की वजह से पूरा कार्यालय परिसर कबाड़े में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि वनवासी महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा काटा। वहीँ घटना के दौरान ही लोगों ने कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ मचाया है।

बताया जा रहा है कि बीते रात रोहतास थाना के अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर जनजातीय लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है। जिसके बाद पूरा परिसर कबाड़े में तब्दील हो गया है। अकबरपुर के वन विभाग के रेंजर के साथ मारपीट की गई थी। वही आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार कार्यालय के तमाम सामान को तोड़ फोड़ दिया गया। परिसर में लगे ट्रक, मोटरसाइकिल तथा अन्य गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें