Live

ओह ! ये कैसा प्रेम

वैलेंटाइन के ठीक पहले KISS डे पर प्रेमिका ने कर ली खुदकुशी ..तो भीड़ से पिटाई खाकर प्रेमी पहुंच गया हवालात

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhubani:-प्रेम के प्रतीक वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले प्रेमी जोड़े kiss डे मनातें हैं पर इस किस डे पर बिहार के मधुबनी में बहुत ही आश्चर्य करने वाली दुखद घटना सामने आयी है,जिसमें एक प्रेमिका ने वीडियो कॉल के दौरान ही प्रेमी से बात करते हुए खुदकुशी कर ली..वहीं खुदकुशी के बाद प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी और वेलेंटाइन डे के ठीक पहले वह हवालात पहुंच गया.

यह दुखद भरी प्रेम कहानी मधुबनी जिला के खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव की है. बताया जा रहा है कि पहरा गांव की एक महिला का प्रेम प्रसंग शादी से पहले एक युवक से चल रहा था.इस बीच उसकी शादी हो गई पर अपने प्रेमी से वह मोबाइल के जरिए लगातार बातचीन करते रहती थी.इस बीच वेलेंटाइन डे के ठीक पहले kiss डे के अवसर पर दोनो वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत कर रहे थे ..इस बीच प्रेमिका ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेमी से कुछ डिमांड कर दी.. जिसको प्रेमी ने तत्काल पूरा करने में अमसर्थता जताई..जिसके बाद दोनो में वीडियो कॉल के दौरान ही झगड़ा शुरू हो गया..झगड़े के बीच ही प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान देने की धमकी देने लगी और वीडियो कॉलिंग ऑन में ही खुद के गले में फंदा डालने लगी ....प्रेमिका की इस हरकत से प्रेमी डर गया और प्रेमिका की घर के तरफ भागा .. पर प्रेमी के पहुंचने से पहले ही प्रेमिका ने फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली..इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़ जमकर पिटाई कर दी..और पुलिस के हवाले कर दिया

इस वाकया के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक प्रेमिका के घर लोगों की भीड़ लग गई..वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की शिकायत पर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी-प्रेमिका की इस दुखद किस्से की चर्चायें चारों तरफ हो रही है.जिसमें प्रेम दिवस के ठीक पहले एक प्रेमिका ने अपनी जीवन लीला ही खत्म कर ली और प्रेमी उसके इस कदम की वजह से हवालात पहुंच गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें