Live

वज्रपात ने बरपाया कहर

लातेहार में बारिश के दौरान वज्रपात से 1 बच्ची की मौत, 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 1 बच्ची की मौत हो गई. वहीं लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेजा गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन गांव में तेज हवा के बीच सभी लोग आम चुनने बगीचा गये थे. इसी दौरान बारिश के बीच वज्रपात होने से इसकी चपेट में सभी आ गये जिससे ये हादसा हो गया. 1 बच्चे की मौत गई और 3 लोग घायल हो गये. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें