वैशाली डीएम को सुनायी फरियाद
जनता दरबार में बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार,बताया दर्द भरा दास्तां
हाजीपुर:'सबका सम्मान जीवन आसान'कार्यक्रम में एक पीड़ित बुजुर्ग ने डीएम के सामने अपना दर्द बयां किया.जो वैशाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है. पीड़ित परमानंद ठाकुर ने वैशाली पुलिस के खिलाफ मामला लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंचे. बुजुर्ग शख्स के टूटे हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट कर उनके हाथ को तोड़ दिया गया है. पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब वेबिदूपुर थाना गये तो पुलिस टाल मटोल कर जनता दरबार में समस्या रखने का सुझाव दिया.
बिदूपुर थाना में लगने वाले जनता दरबार में उसे आज तक न्याय नहीं मिला. डीएम के जनता दरबार में परमानंद ठाकुर ने रो-रो कर न्याय की गुहार लगाई. डीएम ने तत्परता दिखाते हुए बिदूपुर सीओ से फोन कर बातचीत कर पूरे मामले की जांच कर एफआईआर कराने का निर्देश दिया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।