Live

वैशाली पुलिस की कार्रवाई

चोरी-छिनतई गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

A
archana singhलेखक

वैशाली:जिले के महनार थाना पुलिस ने चोरी, छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, खिलौना पिस्टल, छर्रा और चोरी की वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं.

बुधवार को एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि महनार स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर विकास कुमार और रघुनंदन कुमार उर्फ कारू को भी दबोच लिया गया.

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, आरोपी एक और छिनतई की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब तीनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें