वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों तक रेकी करने के बाद मिली सफलता
Edited By:
|
Updated :05 Apr, 2026, 04:12 PM(IST)
वैशाली: जिले के देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को दबोच लिया है. यह कार्रवाई डीआईओ, क्यूआरटी एवं स्थानीय थाना की संयुक्त टीम ने की है. मौके से कई बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी.
एसडीपीओ नेबताया कि सुल्तानपुर एवं मुरौवतपुर इलाके में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर डीआईओ और क्यूआरटी टीम ने कई दिनों तक रेकी की. जिसके बाददेसरी थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.