Live

एक पड़ोसी ऐसा भी...

शादी समारोह का नहीं मिला न्योता तो पूरे परिवार को दिया कूट

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : पड़ोसी का हम सभी के जीवन में खास महत्व है। कहा जाता है कि हर सुख-दु:ख में पड़ोसी ही सबसे पहले मददगार साबित होता है। लेकिन जब पड़ोसी ही खड़ूस मिल जाए तो जिंदगी नरक से भी बदतर बन जाती है। दरअसल मामला सामने आया है बिहार के वैशाली से जहां एक पडोसी ने मामूली सी बात पर पड़ोस में रहने वाले पूरे परिवार को भी पकड़ कर पीट दिया। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया।


मामला वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लावापुर नारायणपुर गांव में बेटे की शादी में भोज का निमंत्रण नहीं देने पर एक पड़ोसी भड़क गया। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और फिर उसने पूरे परिवार को ही बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को महनार के सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।


जानकारी मिल रही है कि दूधराज महतो ने अपने बेटे का शादी किया था। इस समारोह का न्योता उन्होंने अपने पड़ोसी कला देव महतो को नहीं दिया था फिर क्या पड़ोसी ने शादी संपन्न हो जाने के बाद पूरे परिवार को पीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही महनार थाना मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। वहीँ पीड़ित दूधराज महतो ने बताया कि कला देव महतो से खानपान नहीं हो रहा था। इसी को लेकर शादी से पहले भी पंचायत हुई थी लेकिन दोनों लोग आपस में नहीं मिले थे। शादी संपन्न होने के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट किया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें