Live

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा

कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 की मौत

A
ASHISH KUMARलेखक

वैशाली : खबर है वैशाली जिले से जहां तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामला पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां चिकनौटा चौक के पास कार और ट्रक की टक्कर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। सभी शव को कब्ज़े में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीँ हादसे के बाद समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम हो गया है। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें