Live

वैशाली में बार बाला का तमंचे पर डिस्को

मंच पर पिस्टल के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

खबर आ रही है जिला वैशाली से जहां एक शादी समारोह के दौरान ही मंच पर बार बाला ने तमंचे पर डिस्को किया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

पूरा मामला वैशाली के लालगंज का है जहां एक शादी समारोह के दौरान बार बाला हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर एक युवक के साथ ठुमके लगा रही है। बार बाला का यह रूप देख कर स्थानीय लोग जोश में होश खो बैठे और स्टेज पर चढ़कर नर्तकी संग ठुमके लगाने लगे।

हाथ में पिस्टल लेकर बार बाला ने युवक के साथ कई घंटों तक ठुमके लगाए। आपको बता दें कि जब तक यह सारा तमाशा चलता रहा स्थानीय पुलिस को इस मामले की भनक भी नहीं लगी। अब ऐसे में देखना लाजमी होगा कि पुलिस यह मामला सामने आने पर क्या कुछ एक्शन ले पाती भी है या नहीं। हालाँकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि कशिश न्यूज़ नहीं करता है।

अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें