उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता
भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर अरेस्ट
सुपौल : खबर है सुपौल से जहां उत्पाद विभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी में आरोपी के घर से 6 पेटी शराब की बरामदगी हुई है ।
मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है जहां राजेश रंजन के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान आरोपी राजेश रंजन को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सुमन ने बताया की शराब कहां से लाई गई है और इसमें अन्य कौन कौन लोग शामिल है इसकी तहकीकात की जा रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।