Live

उत्पाद विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

बंद पड़े गोदाम से शराब का जखीरा बरामद, पुलिसिया कार्यशैली पर उठे सवाल

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद विभाग ने एक बंद पड़े गोदाम की जब तलाशी ली तो शराब का जखीरा देख हैरान रह गए। इस बीच पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामला मधुबनी के पंडोल थाना क्षेत्र का है जहाँ सरसोंपाही बाजार इलाके में गुप्त सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने एक बंद पड़े गोदाम पर छापा मार दिया। इस दौरान टीम को शराब का बड़ा जखीरा देख सभी हैरान रह गए। मौके पर टीम को शराब की 11340 बोतले मिली है। वहीँ बीच बाजार भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद होने से पंडोल थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें