Live

उषा मार्टिन बिल्डिंग में लगी आग

आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान, फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची :रांची के टाटीसिलवे स्थित ऊषा मार्टिन बिल्डिंग में आज अचानक आग लग गई. घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दरअसलटाटीसिलवे मेंएक नया प्लांट बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी है. इस अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आ रही है.

आग की लपटें काफी भीषण थी. अगलगी की घटना की जांच में पुलिस जुट चुकी है. जानकारी मिलने के बाद दमकल की 5 गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें