JHARKHAND NEWS
बिजली विभाग के अधिकारियों और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन
बाघमारा: जागो संस्था के बैनर तले कतरास थाना चौक पर बिजली विभाग के अधिकारियों और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि पिछले 10 दिनों से पंचगढ़ी बाज़ार की बिजली बाधित है कोई सुध लेनेवाला नहीं। 10 दिनों से क्षेत्र में लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। फिलहाल ये सांकेतिक विरोध था लेकिन अगर बिजली की स्थिति नहीं सुधरी तो विद्युत विभाग के जीएम के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।