UPSC की मुख्य परीक्षा शुरु : रांची के निर्मला कॉलेज केंद्र पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
Edited By:
|
Updated :21 Aug, 2026, 04:56 PM(IST)
Reported By:
रांची : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 शुक्रवार से प्रारंभ हो गई. रांची में भी डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार रांची में करीब 200 अभ्यर्थी यूपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है और शुक्रवार को परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश किए.
रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु विशेष सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए पुख्ता व्यवस्था किए हैं. डोरंडा स्थित निर्मला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई. यह निषेधाज्ञा 21,22,23,29 और 30 अगस्त को सुबह 6 से शाम 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.