यूपीएससी की बैठक में निर्णय
राज्य वन सेवा के 8 पदाधिकारी होंगे भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत, UPSC ने लगाई मुहर
रांची: झारखंड राज्य वन सेवा के आठ पदाधिकारियों को भारतीय वन सेवा के लिए यूपीएससी ने मुहर लगा दी है. दिल्ली में यूपीएससी की बैठक में राज्य वन सेवा के सुनील कुमार,एसपी सिंह, ओमप्रकाश, शशि कुमार,अरविंद कुमार गुप्ता,शिव कुमार प्रसाद,अजय कुमार और तारकनाथ के नामों पर मुहर लगाकर भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत करने की सिफारिश कर दी है.
बैठक में यूपीएससी के दो सदस्यों सहित राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एल ख्यांगते व प्रधान वन्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।