UPSC CIVIL SERVICES 2023-RESULT
गढ़वा DC की बेटी ने पास की UPSC परीक्षा, परिवार में खुशी का माहौल
गढ़वा : हर माँ बाप का सपना होता है बेटा या बेटी पढ़ लिख कर आईएएस या आईपीएस बने. गढ़वा में आज यह सपना पूरा हुआ है. गढ़वा डीसी शेखर जमुवार की बेटी साक्षी जमुवार ने यूपीएससी की परीक्षा न केवल पास की है बल्कि पूरे भारत वर्ष में 89 रैंक हासिल कर अपने परिवार में एक बड़ी खुशी दी है. साक्षी जमुवार ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है. साक्षी जमुवार 68 वीं बीपीएससी की परीक्षा भी इसी जनवरी माह में पास की है.
साक्षी जमुवार एवं उनके माता पिता ने कहा कि आज मुझे काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि मेरा सपना आज पूरा हुआ है. मैंने शुरू से ही आईएएस बनने का लक्ष्य बनाया था जो पूरा हुआ है. माँ ने बताई कि एक माँ बाप का सपना होता है उसके संतान अच्छा करें. मेरी बेटी ने आज वह इच्छा पूरा किया है. मैं बहुत खुश हूं. वहीं डीसी सह पिता शेखर जमुवार ने कहा कि बहुत बड़ी ख़ुशी का पल है. आज मेरी बेटी आईएएस बनी. क्योंकि मैं प्रमोटिव आईएएस हूं जबकि बेटी डाइरेक्ट आईएएस बनी यह गौरव वाला पल है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।