नगर निकाय चुनाव पर बीजेपी रच रही है साजिश
उपेंद्र कुशवाहा बोले, हाईकोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण
PATNA- नगर निकाय चुनाव पर आरक्षण मामले में पटना हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले पर जदयू संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह बीजेपी सरकार की साजिश है ट्वीट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा है पहले आइए आप को बताते हैं—
बिहार में चल रहे नगर निकायों के चुनाव में अतिपिछड़ा आरक्षण को रद्द करने एवं तत्काल चुनाव रोकने का उच्च न्यायालय का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा निर्णय केन्द्र सरकार और भाजपा की गहरी साज़िश का परिणाम है। सरकार ने समय पर जातीय जनगणना करावाकर आवश्यक संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती।
कुशवाहा ने कहा है कि केन्द्र सरकार और भाजपा के इस साज़िश के खिलाफ जद (यू.) आंदोलन करेगा। शीघ्र ही पार्टी कार्यक्रम की घोषणा करेगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।