Live

ELECTION POLITICS

JDU की बैठक पर उपेन्द्र कुशवाहा की नजर,ललन-लालू पर निशाना,कहा- नीतीश NDA में आयें तो स्वागत

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-जनता दल यूनाइटेड(JDU) की दिल्ली बैठक पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की भी नजरें हैं.उन्हौने कहा है कि अगर नीतीश कुमार INDIA को छेड़क NDA में आना चाहेंगे तो वे पहल करने के लिए तैयार है.


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादजव पर निशाना साधते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दोनो मिलकर नीतीश कुमार और जेडीयू को कमजोर करने में लगे हैं.कशिश न्यूज से बात करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि


नीतीश कुमार अगर पार्टी की कमान ख़ुद लेते है तो पार्टी को टूट से बचाया जा सकता है.ललन सिंह ने पार्टी को बर्बाद करने का काम किया है. हमने भी नीतीश कुमार के साथ काफ़ी वक्त बिताया है. हम नीतीश कुमार जी को जानते है .नीतीश कुमार को भी लग गया है कि पार्टी को उनके नेता तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. नीतीश जी ने समय रहते पहचान लिया है.

इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में आने को लेकर नीतीश जी अगर मन बनाते है तो हम इसकी पहल करेंगे.नीतीश जी का मन अब राजद के साथ नहीं लग रहा है. राजद और लालू यादव जेडीयू को तोड़ना चाहते है. अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए नीतीश जी के साथ गठबंधन किया था .लालू यादव किसी भी हालत में नीतीश कुमार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ना देना चाहते हैं. सीएम नीतीश कुमार अपने फ़ैसले से सभी को चौंकाते रहे है. नीतीश जी को हमने पहले ही बता दिया था कि ललन सिंह पार्टी को बर्बाद करते रहे है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें