Live

लालू-नीतीश दोनों परेशान हैं

नीतीश कुमार के एनडीए में आने के सवाल का उपेन्द्र कुशवाहा ने यूं दिया जवाब, चिराग से मुलाकात को बताया औपचारिक

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:दिल्ली से लौटते ही उपेन्द्र कुशवाहा ने लालू-नीतीश पर जबरदस्त हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बड़े और छोटे भाई दोनों परेशान है। बड़े भाई लालू यादव छोटे भाई नीतीश कुमार को परेशान किए हुए हैं। उनकी जिद्द है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

वहीं नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। लेकिन कौन कहां जा रहा है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।


उधर दिल्ली में मांझी और चिराग पासवान से मुलाकात पर उन्होंने औपचारिक बताते हुए कहा कि इसका सियासी अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। दोनों ही नेताओं से हमारा पुराना संबंध है। बता दें कि दिल्ली में कुशवाहा, मांझी और चिराग पासवान के मिलने के बाद बिहार में सियासी कयास जोर पकड़ने लगा था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें