यही रात अंतिम...यही रात भारी !
तेजस्वी को सता रहा गड़बड़ी का डर, नीतीश ने कहा- जनता ही मालिक
ये रात कितनी भारी है..इसका अंदाजा आप उपचुनाव की दो सीटों के नतीजे आने से चंद घंटे पहले तेजस्वी यादव और नीतीश के बयान को सुनकर लगा सकते हैं। तेजस्वी जहां सख्त लहजे में कहते हुए नज़र आए कि गड़बड़ी हुई तो छोड़ेंगे नहीं, तो नीतीश ने कहा जनता ही मालिक है। इस रात के बाद की सुबह किसके लिए अंधेरा लाएगी और किसके खेमे में उजाला बिखेरेगा। ये तो सुबह पता चलेगी। लेकिन उसस पहले हालात ये हैं कि किसी को रिजल्ट में गड़बड़ी का डर सता रहा है। कोई जनता को मालिक बताकर जीत की उम्मीद लगा रहा है।
महज दो सीटों के उपचुनाव के नतीजे कितने अहम हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि नतीजों से एक दिन पहले अचानक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा के लिए निकल जाते हैं और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को मुंगेर के लिए रवाना कर देते हैं। उपचुनाव के दौरान से लगातार तेजस्वी सत्ता पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं और नतीजों से एक दिन पहले भी एक के बाद कई आरोप लगाते हुए रिजल्ट में गड़बड़ी का अंदेशा जताया।
तेजस्वी यादव को रिजल्ट में गड़बड़ी का अंदेशा जता रहा है, तो सीएम नीतीश ने सब कुछ जनता पर छोड़ दिया है और कह दिया, जनता ही मालिक है। वहीं तेजस्वी की ओर से लगाए गए आरोपों को पब्लिसिटी स्टंट से जोड़ दिया है। वहीं जेडीयू के सहयोगी पार्टी बीजेपी को दोनो सीटों पर उपचुनाव में जीत का पूरा भरोसा है।जबकि इस उपचुनाव में आरजेडी से अलग होकर दांव आजमा रहे कांग्रेस को भी उम्मीद है कि जनता ने कांग्रेस के हक में फैसला सुनाया है।
साफ है महज दो सीटों के उपचुनाव को लेकर इतना दबाव और तनाव शायद ही महसूस किया गया हो, लेकिन इस बार के उपचुनाव में ना सिर्फ साख दांव पर है, बल्कि दावा सरकार बनाने और गिराने का भी है। यही वजह है कि यही रात अंतिम है और यही रात भारी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।