Live

UPA का शक्ति प्रदर्शन

महागठबंधन के घटक दल सीएम को ED द्वारा समन के खिलाफ राजभवन के समक्ष दे रहे हैं धरना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ झारखंड में आज यूपीए अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है. महागठबंधन के घटक दल राजभवन के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना दे रहे हैं.

झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन देने पर झारखंड यूपीए का पारा सातवें आसमान पर है. यूपीए ने इसे केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है. सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ राजभवन के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है. इसको लेकर झारखंड यूपीए के तीनों घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें