Live

यूपी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे देवघर

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में लोगों से की वोट देने की अपील

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधानसभा के विधायक सह जनसत्ता दल के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. उन्होंने लोगों से गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के आवास पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए राजा भैया ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में निशिकांत दुबे में विकास करने की जो ललक है, वह कर्मठ और विकासशील सांसद में देखी जाती है. यही कारण है कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा यूपी में भी की जाती है. इनके इसी विकास कार्य के प्रति राजा भैया निशिकांत दुबे के कायल हैं. राजा भैया ने कहा कि निशिकांत दुबे संबंधों का निर्वहन करने वाले ब्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि देश में इस बार फिर से मोदी की ही सरकार बनेगी. इसलिए अंतिम चरण के मतदान के दिन सभी मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है. संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे , भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह एवं अन्य मौजूद रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें