Live

BIG BREAKING

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वो विगत कुछ दिनों से बीमार थी. सावित्री देवी के निधन की खबर से पंचूर गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का पार्थिव शरीर शनिवार को हरिद्वार लाया जाएगा. वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. योगी आदित्यनाथ की माता 91 वर्ष की उम्र में पंचूर यमकेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हुआ. वह अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.

सावित्री देवी का निधन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में हुआ.

निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, निधन की खबर कार्यक्रम के दौरान सामने आई.

मुख्यमंत्री के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें