Hindi News / लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस,एक दारोगा समेत 6 की मौत 21घायल

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस,एक दारोगा समेत 6 की मौत 21घायल

Edited By:  |
unnao mein bhisan sadak hadsa

यूपी न्यूज: उन्नाव जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा ने दिल दहला दिया. शहर के औरास थाना इलाके के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 262 पर डबल डेकर बस पलट गई. हादसे में एक सब इंस्पेक्टर, एक बंदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो हुए है. हादसे में तीन सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई. प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने से हादसा होने की बात सामने आई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे. बाहर गिरे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया.