Live

झारखंड में टला बड़ा हादसा

बेकाबू ट्रक ने रेलवे ओवरहेड में मारी टक्कर, सामने से गुजर रही थी ट्रेन

V
vivek pandeyलेखक

मधुपुर: झारखंड के मधुपुर में बड़ा हादसा टल गया. मामला धमना रेलवे फाटक के समीप की है. यहां एक बेकाबू ट्रक रेलवे ओवरहेड के खंभे से टकरा गई. जोरदार टक्कर से खंभा और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था. इसलिये चालक ट्रक पर काबू नहीं कर सका और ये हादसा हो गया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की चालक ने सुझबुझ दिखाई. इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. जिस समय ट्रक रेलवे ओवरहेड के खंभे से टकराई. उसी दौरान ट्रैक से ट्रेन गुजर रही थी. अगर चालक सूझभूझ नहीं दिखाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. बताते चलें कि रेलवे फाटक बंद होने पर बहुत सारी गाड़ियां जमा हो जाती हैं बावजूद इसके चालक की सूझबूझ से किसी प्रकार की कोई जान माल की क्षति होने की कोई सूचना नहीं है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें