Live

अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार

हादसे में 2 बच्चों की मौत, 3 की हालत गंभीर

D
DESKलेखक

अरवल जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है ।

इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। घटना कुर्था के बेनीपुर गांव की बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। कार सवार लोग कहाँ जा रहे थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें