BIG NEWS
भतीजे चिराग पासवान पर भड़के चाचा पशुपति पारस, आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल, जानकर चौंक जाएंगे आप
KHAGARIA : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और जमकर भड़ास निकाली है।
लोजपा के स्थापना दिवस पर पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान का बिना नाम लिए कहा कि इस "चांडाल" की वजह से भगवान समान अपने बड़े भाई को अंतिम समय में नहीं देख पाया। कोरोना का वजह बताकर मुझे और मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे।
पशुपति पारस ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा फल मिलेगा। मैं सत्य के मार्ग पर हूं और सत्य की हमेशा विजय होती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।