Live

Bihar News

उदयनिधि के बहाने उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन को घेरा, कर दी बड़ी मांग, केके पाठक पर भी साधा निशाना

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर दिए गये विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। इस पूरे मामले पर अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने निशाना साधा है और बड़ी मांग कर दी है।


कुशवाहा ने महागठबंधन को घेरा

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन के नेताओं से मांग की है और कहा है कि सनातन धर्म का अपमान करने वाले उदयनिधि से सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाए। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए।


अखाड़ा बन गया है शिक्षा विभाग

वहीं, राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चल रही तकरार पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा विभाग आजकल लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। विभाग का फोकस अब शिक्षा पर नहीं रहा बल्कि लड़ाई लड़ना उसकी आदत बन गयी है। एक अधिकारी टीचर को गाली दे रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस और मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इन्हें समाप्त कर देना चाहिए। उदयनिधि के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें